फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas Divyakirti will give Rs 10 lakh each to families of students who lost their lives in accident

Delhi Coaching Accident: विकास दिव्यकीर्ति बोले- जान गंवाने वाले छात्रों के परिवार को देंगे 10-10 लाख रुपये

Fri, 02 Aug 2024 02:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि जिस कोचिंग में हादसा हुआ था उसके वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिये भी हम तत्पर रहेंगे। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

विज्ञापन
Vikas Divyakirti will give Rs 10 lakh each to families of students who lost their lives in accident
विकास दिव्यकीर्ति - फोटो : https://www.instagram.com/divyakirti.vikas/

विस्तार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर छात्र-छात्राओं की मौत हो गई थी। मौत के बाद कोचिंग संस्थानों पर नगर निकाय की कार्रवाई के बीच दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। अब उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों को 10 लाख-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

विज्ञापन

दृष्टि आईएएस अकादमी के एक्स अकाउंट की ओर से जारी पोस्ट में विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि 'पिछले दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में चार होनहार विद्यार्थियों का असमय निधन हुआ। एक विद्यार्थी नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से हुआ जबकि तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के शिकार हुए। यह समय निश्चित तौर पर बच्चों के परिवारों के लिये अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि आईएएस ने चारों शोक-संतप्त परिवारों को 10 लाख (प्रत्येक) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

निशुल्क शैक्षणिक सहायता भी कराएंगे उपलब्ध
विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि जिस कोचिंग में हादसा हुआ था उसके वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिये भी हम तत्पर रहेंगे। हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और कक्षाएं उपलब्ध कराएंगे। जो विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित कार्यालय में मौजूद सहायता डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed