फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas Chaudhary murder case main accused gangster kaushal arrested in delhi

कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर कौशल गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद/गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद/गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 26 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Vikas Chaudhary murder case main accused gangster kaushal arrested in delhi
गैंगस्टर कौशल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता गैंगस्टर कौशल को एसटीएफ ने सोमवार सुबह 4:00 बजे पालम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर केके राव दोपहर 3:00 बजे फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अभी तक केके राव एसटीएफ के चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौशल स्पेन भागने की फिराक में था। एसटीएफ ने उसके पास से 14 मोबाइल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 8 महीने पहले ही कौशल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अप चला रखा था। इस समय कौशल हरियाणा के सबसे कुख्यात गैंगस्टर की लिस्ट में शुमार है।

पुलिस ने दुबई में 17 अगस्त को किया था गिरफ्तार

Vikas Chaudhary murder case main accused gangster kaushal arrested in delhi
विकास चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता गैंगस्टर कौशल को हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुबई से गिरफ्तार किया था। कौशल पर हरियाणा पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विकास हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने 17 अगस्त को कौशल के पकड़े जाने की पुष्टि की थी। कौशल की तलाश में हरियाणा पुलिस दुबई पहले भी कई बार जा चुकी थी।

गैंगस्टर कौशल ने 27 जून को अपने गुर्गों से कांग्रेस नेता विकास चौधरी की सेक्टर-9 मार्केट में दिनदहाड़े हत्या करवा दी थी। राजनीतिक हत्या होने के कारण सरकार व पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी हुई थी।

गुरुग्राम में कई हत्याओं में शामिल कौशल करीब दो साल पहले ही फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़ गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कौशल यहां से पहले थाईलैंड और फिर वहां से दुबई चला गया था। फिलहाल वो दुबई में बैठकर ही अपना गैंग चला रहा था।

विकास हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए कौशल को पकड़ने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया था, जिसमें पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, फरीदाबाद के एसीपी क्राइम अनिल कुमार, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान व रेवाड़ी से इंस्पेक्टर आनंद यादव को शामिल किया गया था।

एसआईटी के गठन के बाद से पुलिस कौशल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी। इस दौरान दो-तीन बाद पुलिस टीम कौशल के ठिकानों की जानकारी लेने के लिए दुबई भी गई थी। पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया था।

कौशल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस भी सक्रिय थी। ऐसे में हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे दुबई में धर दबोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed