फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vijendra gupta open letter to the people of Punjab

दो भाषाओं में पंजाब की जनता के नाम खुला खत, केजरीवाल सरकार की खोली पोल

Sat, 02 Jul 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
vijendra gupta open letter to the people of Punjab
विजेंद्र गुप्ता

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब की जनता के नाम 33 सूत्रीय खुला पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल सरकार के गत 16 महीने के शासनकाल में अनेक घोटाले और भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पत्र हिंदी और पंजाबी भाषा में जारी किया गया है। इसे पंजाब के सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पत्र में आप विधायकों की ओर से हफ्ता वसूली, मंत्रियों के भ्रष्टाचार, संविधान और कानून की अवहेलना, संवैधानिक संस्थाओं के आदेशों का पालन न करना, जन लोकपाल बिल न लाना, दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति न करना, 21 संसदीय सचिवों की गैर कानूनी नियुक्ति कर उन पर करोड़ों रुपये खर्च करना आदि मुद्दे उठाए हैं।

विज्ञापन

दिल्लीवालों के साथ जबरदस्त छल

vijendra gupta open letter to the people of Punjab
विजेंद्र गुप्ता

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पंजाब प्रदेश भाजपा के सभी सदस्यों तक यह पत्र पहुंचाया गया है। इसके पीछे मंशा है कि पंजाब के हर घर तक केजरीवाल सरकार के कुशासन, घोटालों और असंवैधानिक कार्यों की जानकारी पहुंचाई जा सके।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों के साथ जबरदस्त छल किया है। अब वे पंजाब की जनता को ठगने के लिए अनेक लुभावने वायदे कर रहे हैं, जो वे कभी भी पूरा नहीं करेंगे।

उन्होंने दिल्ली की जनता से भी 70 वायदे किए थे, इनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed