{"_id":"6730c4803b4d93429a0536a3","slug":"vijay-injured-in-fight-in-bulandshahr-dies-during-treatment-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: मारपीट में घायल विजय की मौत, दो माह नौ दिन से चल रहा था इलाज; परिजनों ने कोतवाली पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: मारपीट में घायल विजय की मौत, दो माह नौ दिन से चल रहा था इलाज; परिजनों ने कोतवाली पर किया हंगामा
Sun, 10 Nov 2024 08:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:05 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में दो माह नौ दिन पहले ग्रामीण विजय सिंह पर दूसरे पक्ष के आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। विजय की शनिवार देर रात हायर मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधियार में दो माह नौ दिन पहले ग्रामीण विजय सिंह पर दूसरे पक्ष के आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। विजय की शनिवार देर रात हायर मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार देर शाम को परिजन व ग्रामीण एंबुलेंस से शव लेकर कोतवाली जहांगीराबाद पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। कोतवाली पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधियार निवासी देवदत्त सिंह के मकान का लिंटर पड़ा था। लिंटर डलने के बाद राज-मजदूरों को दूसरे पक्ष के द्वारा खाना खिलाया जा रहा था। उसी दौरान 45 वर्षीय विजय सिंह वहां से गुजर रहे थे, जिन्हें देखकर आरोपी दूसरे पक्ष ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। विजय सिंह ने गाली-गलौच का विरोध किया तो चार नामजद आरोपियों ने विजय सिंह को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उनके नाजुक अंगो पर भी कई प्रहार कर दिए। आरोपियों के हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अन्य ग्रामीणों को एकत्र होता हुआ देख आरोपी मौके से भविष्य में भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकले थे। परिजन विजय को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया था। इसके बाद वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां, शनिवार देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विजय सिंह की मौत की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन
रविवार देर शाम शव एंबुलेंस से जहांगीराबाद पहुंचा तो परिजनों ने एंबुलेंस को कोतवाली में ही ले जाकर खड़ा कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन को सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के आश्वासन देकर समाप्त कराया।