फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijay Hazare Trophy will look amazing Raj Bahadur

विजय हजारे ट्राफी में दिखेगा राज बहादुर का कमाल

Mon, 03 Mar 2014 01:14 PM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Mar 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy will look amazing Raj Bahadur
यूपीसीए की अंडर-25 क्रिकेट टीम में अपनी स्विंग का जादू बिखेरने वाले गाजियाबाद के तेज गेंदबाज राज बहादुर जल्द ही विजय हजारे ट्राफी में अपना कमाल दिखाएंगे।
विज्ञापन


सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ अन्य मुकाबलों में गाजियाबाद के राज बहादुर के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के चयनकर्ताओं ने विजय हजारे ट्राफी के लिए काल किया है। सेंट्रल जोन में जयपुर में राजस्थान के साथ चल रहे मुकाबले में राज बहादुर के खेलने की संभावना है।
विज्ञापन


सीके नायडू में उम्दा प्रदर्शन वेंकटेश प्रसाद ने भी सराहा
यूपीसीए की अंडर-25 टीम में शामिल राज बहादुर ने पिछले साल सीके नायडू टूर्नामेंट में धारदार गेंदबाजी की थी। राज बहादुर को दो मैच में खेलने का मौका मिला था।इसमें उन्होंने अच्छे औसत से तीन विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टीम के कोच वेंकटेश प्रसाद राज बहादुर की गेंदबाजी से बेहद प्रभावित हैं। पिछले रणजी सत्र में वेंकटेश प्रसाद ने राज बहादुर को बीच सीजन में टीम में शामिल किया। राज बहादुर ने खुद को साबित भी किया था।

राजस्थान के साथ मुकाबले में मिल सकता है मौका
विजय हजारे ट्राफी के चालू सीजन में सेंट्रल जोन के मुकाबले शामिल हैं। यूपीसीए के टीम तीन मैच में कुल 10 अंक हासिल कर टॉप पर है।

पांच मार्च को राजस्थान के साथ होने वाले वन-डे मुकाबलों में गाजियाबाद के तेज गेंदबाज राज बहादुर को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed