{"_id":"6a0c839b666efaa54b033955","slug":"vijay-goel-welcomed-the-supreme-courts-decision-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137099-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विजय गोयल ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विजय गोयल ने किया स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व केंदीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों से बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसे नागरिकों की सुरक्षा और भयमुक्त जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट का रैबीज से संक्रमित और अत्यधिक आक्रामक लावारिश कुत्तों के खिलाफ कानून के तहत यूथनेशिया जैसी कार्रवाई का फैसला बहुत ही अच्छा है। गोयल ने कहा कि देशभर में लावारिश कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और यहां तक कि विदेशी पर्यटकों पर भी हमले गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्कूल, कॉलेज और सोसाइटी परिसरों से लावारिश कुत्तों को हटाने और दोबारा वहां न छोड़े जाने के निर्देश देकर मानव सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सड़कों पर लावारिश कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक और इसके लिए अलग फीडिंग जोन तय करने के निर्देश का भी समर्थन किया।