{"_id":"63a05a26d1effb0ac164b89f","slug":"vigilance-team-raids-in-mandoli-jail-many-mobile-knives-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडोली जेल में विजिलेंस टीम का छापा: कई मोबाईल-चाकू बरामद, 2 डिप्टी सुप्रीटेंडेंट, 3 हेड वार्डर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडोली जेल में विजिलेंस टीम का छापा: कई मोबाईल-चाकू बरामद, 2 डिप्टी सुप्रीटेंडेंट, 3 हेड वार्डर पर कार्रवाई
Mon, 19 Dec 2022 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:03 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस टीम ने रात में उन जगहों पर छापा मारा जहां के बारे में विजलेंस टीम को सूचना मिली थी। वहां से इस तरह से कई मोबाइल और चाकू बरामद किए गए। अब और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Mandoli jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद बड़े-बड़े गैंगस्टर पर अक्सर आरोप लगते हैं कि वह जेल से मोबाइल के जरिए कॉल करके बिजनेसमैन और दूसरे लोगों को टारगेट करके उन्हें कॉल करके रंगदारी मांगते हैं। सूचना मिलने पर जेलों में वहां के सुरक्षाकर्मी छापा मारकर इक्का-दुक्का मोबाइल भी बरामद करते रहते हैं। लेकिन मंडोली जेल में देर रात हुई विजिलेंस टीम की कार्रवाई में आठ मोबाइल और हैंडमेड आठ चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जो मोबाइल बरामद हुए हैं उनमें से तीन स्मार्टफोन हैं, जबकि पांच कीपैड वाले छोटे मोबाइल। उन्हें अलग-अलग तरीके से छुपाकर के रखा गया था। इसकी जानकारी तिहाड़ जेल मुख्यालय में आज शाम एआईजी एचपीएससी सरण ने कहा कि यह कार्रवाई मंडोली जेल के सेल नंबर 12 और 13 में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में मंडोली जेल के दो डिप्टी सुपरिटेंडेंट और तीन हेड वार्डर पर भी कार्रवाई की गई है। एआईजी ने बताया कि इस जेल से फोन कॉल के बारे में सूचना मिली थी। इस पर कई दिनों से कार्रवाई चल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तमिलनाडु स्पेशल पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की एक स्पेशल विजिलेंस टीम बनाई गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस टीम ने रात में उन जगहों पर छापा मारा जहां के बारे में विजलेंस टीम को सूचना मिली थी। वहां से इस तरह से कई मोबाइल और चाकू बरामद किए गए। अब और छानबीन की जा रही है, जिससे यह पता चलेगा कि इन फोन से कहां-कहां और किसको कॉल किया गया था।