फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vigilance committee gave information on cleanliness

निगरानी कमेटी के सदस्यों ने दी साफ-सफाई की जानकारी

Thu, 11 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
vigilance committee gave information on cleanliness
panchayat - फोटो : amar ujala

तावडू़ में ग्राम पंचायत निजामपुर में बनी निगरानी कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को गांव गुरनावट के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंच स्कूल के बच्चों व ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के कुप्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागृत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच निजामपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन


निगरानी कमेटी के सदस्य सरपंच दयावती, मुख्याध्यापक असलम, मा. बिलाल, कलस्टर सदस्य इमरान ने बच्चों को संयुक्त तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चे अपने आसपास व घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

विज्ञापन

 

गांव में कोई गंदगी फैलाता है उसका विरोध करे। उन्होंने कहा की जिस गांव व पंचायत में शतप्रतिशत शौचालय होंगे उसे सरकार की और से सम्मानित करने के साथ साथ विकास के लिए ग्रांट भी उपलब्ध कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमेटी के सदस्यों ने कहा की खुले में शौच जाने जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं मनुष्य के शरीर में विभिन्न बीमारिया जन्म ले लेती है। इस लिए सभी लोग घरो में शौचालय बनवाएं और खुले में शौच जाने से बचे। उन्होंने कहा की प्रशासन ने तावडू की सभी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया हुआ है। मैला मुक्त मेवात अभियान के तहत निगरानी कमेटी के सदस्य गावों में जाकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित कर शौचालय बनाने की अपील कर रहीं है।


 

ताकि हमारा देश खुले में शौच जाने से मुक्त हो सके और स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके। बता दे की गावों में खुले में शौच मुक्त बनाने  के लिए प्रशासन की और से पंचायत स्तर पर 11 सदस्यों की निगरानी कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सदस्य गावों में जाकर लोगों को शौच मुक्त के प्रति प्रेरित कर लोगों को जागरूक कर रहे है। यह अभियान तावडू़ खंड  में गत 3 अगस्त से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed