फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   view pics of weather of delhi ncr

जब मौसम ने ली करवट तो गर्मी से मिली राहत, दिल्ली-NCR में इतने दिन तक होगी बारिश

Sat, 07 Apr 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
view pics of weather of delhi ncr
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली। शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली।

विज्ञापन


धूल भरी आंधी चलने के कारण शाम 5:30 बजे ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। पारे में मामूली कमी आई और यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। विभाग ने 11 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मध्य पाकिस्तान व पंजाब में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बने रहने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धूप व बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम चार बजे के बाद अचानक आसमान में धूल के गुबार ने डेरा जमाया। शाम 5:30 होते-होते तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया।

view pics of weather of delhi ncr
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

देर शाम तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। बीते बुधवार को तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। तेज हवाओं और ठंडी फुहारों ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री पहुंचा दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 6 से 10 अप्रैल तक बादल छाए रहने व धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई थी। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की गई थी। विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में अगलेे 3 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश होते रहने का भी अनुमान है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed