फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vietnamese artists performance at fair

मेले में वियतनाम के कलाकारों ने बांधा समां

Wed, 03 Feb 2016 05:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
Vietnamese artists performance at fair

चौपाल पर मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वियतनाम के कलाकारों ने खूब धूम मचाया। कई हिंदी फिल्मों के गीत गाकर एक ओर जहां लोगों को चौंका दिया वहीं दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा रूस के कलाकारों ने इबान कोकाला डांस प्रस्तुत किया, जबकि किर्गिस्तान के कलाकारों ने उजोरी डांस और मणिपुर के कलकारों ने माइबी फोक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि रूस के साइबेरिया में कड़ाके की ठंड पड़ती है। तीन महीने में मौसम थोड़ा सामान्य हो जाता है। ऐसे में वहां के लोग खुशी के तौर पर बुजुर्गों को याद करने के लिए इबान कोकाल डांस प्रस्तुत करते हैं। चौपाल पर उसी की प्रस्तुति वहां के कलाकारों ने की। किर्गिस्तान के कलाकारों ने वहां की प्रकृति का उजोरी डांस के जरिये प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कांगो की टीम ने भी अपने पारंपरिक डांस से खूब धमाल मचाया। वियतनाम के कलाकारों ने पहले अपने नेशनल गीत प्रस्तुत किए। उसके बाद कलाकारों ने कई फिल्मी गीत जैसे चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, मुझे अलविदा न कहना और धूम मचा ले धूम मनमोहक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों झुमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के कलाकारों ने माइबी डांस की प्रस्तुति धमाकेदार की। साथ ही मार्शल आर्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को दंग कर दिया। टीम लीडर मनोरंजन ने बताया कि उनके यहां उमंगराय देवता हुआ करते थे। उनकी पूजा करने के लिए ही माइबी डांस की जाती है ताकि अपने देवता को खुश किया जा सके। यह त्योहार वर्ष में एक बार आता है, जबकि मार्शल आर्ट वहां के प्रमुख खेल में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed