फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vidhi's Bharatanatyam Arangetram captivated the hearts

Delhi NCR News: विधि के भरतनाट्यम अरंगेत्रम ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु गीता चंद्रन की शिष्या विधि बंसल ने शनिवार को चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम में भरतनाट्यम अरंगेत्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन नाट्य वृक्षा की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सतीश उपाध्याय और आरती उपाध्याय रहे, जबकि द नॉलेज हैबिटेट स्कूल्स की निदेशक मोनिका सागर विशिष्ट अतिथि रहीं। पारंपरिक भरतनाट्यम मार्गम के अंतर्गत विधि ने पुष्पांजलि, अलारिप्पु, जातिस्वरम्, नट्टैकुरिंजी रागम में वर्णम, सूरदास पद ‘सुंदर श्याम’, बृंदावनी राग में तिल्लाना और अंत में मंगलम प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में गुरु गीता चंद्रन ने नट्टुवंगम, श्रीराग नायर ने गायन, विग्नेश जयरामन ने मृदंगम, वरुण राजशेखरन ने घटम और वीएसके अन्नादोरई ने वायलिन पर संगत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed