{"_id":"687920913ea228da4e033a95","slug":"vidhansabha-speaker-inspected-neva-training-center-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97875-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विस अध्यक्ष ने नेवा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विस अध्यक्ष ने नेवा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
21 से 23 जुलाई तक विधायकों के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की तरफ से सभी विधायकों के लिए तीन दिवसीय नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से विकसित किए जा रहे विशेष प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस नए केंद्र में लगभग 18 से 20 कंप्यूटर लगाए जाएंगे जिससे कि विधायकों को प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अनुभव प्रदान किया जा सके।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञ विधायकों को नेवा प्लेटफॉर्म की विशेषताओं और कार्यप्रणाली से अवगत कराएंगे। ये विशेषज्ञ विधायकों को आधुनिक विधायी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक डिजिटल उपकरणों और कार्यप्रणाली को समझाने के लिए प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। तीन दिनों के प्रशिक्षण के दौरान, विधायकों को डिजिटल दस्तावेजों की पहुंच, विधायी कार्य की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, प्रश्न और प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सहित अन्य डिजिटल कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।