{"_id":"66916b31b552dc7d630cdf3f","slug":"video-of-terrorist-attack-on-gurudwara-goes-viral-and-police-calls-it-fake-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गुरुद्वारे पर आतंकी हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने फर्जी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गुरुद्वारे पर आतंकी हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने फर्जी बताया
Fri, 12 Jul 2024 11:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:13 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वायरल खबर के दावे को फर्जी बताया है। जिसमें दिल्ली के एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमले का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा पर कथित तौर पर आतंकी हमले का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद इसे फर्जी बताया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वीडियो दिल्ली के किसी गुरुद्वारे का नहीं है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो वीडियो डाला गया और दावा किया गया कि दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा पर आतंकी हमला हो गया है। दोनों वीडियो में एक पिकअप वैन लोगों का पीछा करते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के बाहर वैन कुछ लोगों को टक्कर मार रहा है और कुछ को रौंदता हुआ दिखा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर गुस्साए लोग वाहन के चालक को पकड़ लेते हैं और वीडियो में उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर कहा कि सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पर आतंकी हमला हुआ है। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। झूठे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।