फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of fishing in river Ganga in Bulandshahr went viral on social media

गंगा नदी में मछलियों का शिकार: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अधिकारी सजग; बढ़ाई गई गश्त

Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में गंगा नदी में मछली के शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मछली का शिकार करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Video of fishing in river Ganga in Bulandshahr went viral on social media
मछलियों का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में मछली के शिकार का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसका पता चलते ही अधिकारी सजग हो गए और गश्त बढ़ा दी है। वहीं, मछली का शिकार करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

गंगा नदी के रामसर साइट में डॉल्फिन एवं अन्य जलीय जीवों की भरमार है। गंगा में किसी भी तरह के जीव के शिकार पर प्रतिबंध है। वहीं, रविवार गंगा नदी की अप स्ट्रीम के रामसर साइट क्षेत्र में नरौरा के नरवर गंगा घाट सामने गंगा नदी में वोट लेकर मछुआरों द्वारा फिशिंग नेट (जाल) डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नाव पर सवार लोग जाल आदि लेकर मछली का शिकार करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 

वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है। साथ ही गंगा में गश्त बढ़ा दी है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा अधीनस्थों को निगरानी कर पहचान सुनिश्चित करते हुए अवांछनीय गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed