फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations at Jamia on Indian knowledge for environmental conservation

Delhi NCR News: जामिया में पर्यावरण बचाने के लिए भारतीय ज्ञान पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
-दो सप्ताह के कार्यक्रम में 81 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से भारतीय ज्ञान प्रणाली और नवाचार के जरिए पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर आयोजित दो सप्ताह के ऑनलाइन पाठ्यक्रम का समापन हुआ। इसमें पर्यावरण विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और भाषाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों के 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पाठ्यक्रम में करीब 45 विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। इनमें जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, टिकाऊ खेती, जैव विविधता, प्रदूषण नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण अनुकूल सामग्री और आपदा से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


समापन सत्र में प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने पंचामृत और पंचमहाभूत की वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में प्रासंगिकता बताई। केंद्र की निदेशक प्रो. कुलविंदर कौर ने पर्यावरण और समाज को नुकसान पहुंचाने वाली जीवनशैली पर पुनर्विचार की जरूरत पर चर्चा की। जबकि डॉ. आरिफ अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उपाय वैज्ञानिक होने के साथ स्थानीय जरूरतों और भारतीय संस्कृति के अनुरूप भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

ललित कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed