फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of female teacher dancing on film song in school goes viral in Bulandshahr

अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन: गाने पर जमकर नाची शिक्षिका, लोगों ने कहा- ये आपत्तिजनक है, वीडियो वायरल

Thu, 14 Sep 2023 05:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलुंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बलुंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 05:14 PM IST
सार

Viral Video: महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्मी गाने अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन...पर डांस करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
Video of female teacher dancing on film song in school goes viral in Bulandshahr
शिक्षिका का डांस करते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग हर जगह रील बनाने में लग जाते हैं, फिर चाहे घर हो या फिर उनके काम करने की जगह। कुछ काम करने की जगह और पेशा ऐसे होते हैं, जहां अनुशासन में रहना जरूरी है। कुछ ऐसा ही पेशा होता है शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का, जिसमें बच्चों को अनुशासन का पाठ सिखाने के लिए खुद को भी उसमें ढालना पड़ता है। अगर शिक्षक ऐसा नहीं करता है तो बच्चों में गलत संदेश जाता है। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्मी गाने 'अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन...' पर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शिक्षिका हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह स्कूल में छात्र-छात्राओं से अपना डांस करते हुए वीडियो बनवाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रील बनाने वाली शिक्षिका का नाम प्रभा नेगी है। आरोप है कि वह स्कूल में स्टूडेंट्स से वीडियो बनवाती हैं। उनके डांस की कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्कूल के शिक्षकों ने बीएसए से शिक्षिका के खिलाफ शिकायत की है। शिक्षिका की तैनाती रिवाड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बताई जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल रील पर लोग कर रहे ऐसे कॉमेंट
वायरल रील में लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। जिसमें कुछ लोग उनके डांस करने को लेकर आपत्ति जता रहे हैं तो कुछ उनके साथ खड़े हैं। डॉ. सुनील नाम के एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में जाना चाहिए। स्थान चयन गलत हो गया है'। वसीम अख्तर नाम के यूजर ने लिखा, 'प्राथमिक स्कूलों में कुछ टीचर्स, स्कूल के बच्चों के साथ फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं,अपनी वाहवाही लूटने के लिए छोटे छोटे बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं।यह महिला उससे थोड़ा आगे निकल गई।स्कूलों में यह सब गलत हो रहा है'। वसीम सानू नाम के यूजर ने लिखा, इसमे आपत्तिजनक क्या हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed