फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of blade attack and fight in metro goes viral

Delhi: मेट्रो में ब्लेड चलने और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की पड़ताल जारी

Fri, 27 Feb 2026 07:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Feb 2026 07:44 AM IST
सार

मामले पर मेट्रो पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही हैं।

विज्ञापन
Video of blade attack and fight in metro goes viral
Delhi Metro - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में मेट्रो से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में एक युवक के चेहरे पर खून लगा दिख रहा है और आसपास मौजूद लोग उसे चोर बताते हुए हंगामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि युवक मेट्रो में चोरी या छेड़छाड़ के इरादे से घुसा था। वहीं कुछ यात्रियों का दावा है कि वह ब्लेड लेकर कोच में चढ़ा था और खुद घायल हो गया। हालांकि इन दावों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दूसरा वीडियो चलती मेट्रो के कोच के भीतर दो युवकों के बीच मारपीट का है। किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। कोच में मौजूद अन्य यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस घटना को राजीव चौक स्टेशन के पास का बता रहे हैं, लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर मेट्रो पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के लिए जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस तकनीकी माध्यमों से वीडियो की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed