फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of ban on entry of people from other communities in the sarai rohilla viral, case registered for spreading hatred against unknown

इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रवेश पर रोक का वीडियो वायरल, अज्ञात के खिलाफ नफरत फैलाने का मामला दर्ज 

Fri, 10 Apr 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 10 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Video of ban on entry of people from other communities in the sarai rohilla viral, case registered for spreading hatred against unknown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कॉलोनियों में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर चल रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक जगह पर काफी लोग बैठक कर रहे हैं और वीडियो बनाने वाले उनसे कॉलोनी में आने वालों का आधार कार्ड देखकर प्रवेश देने की बात कह रहा है। साथ ही दूसरे समुदाय के होने पर उसे मारकर बाहर भगाने के लिए उकसा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शास्त्री नगर का है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी इस वीडियो को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी को परेशानी हो तो वह संबंधित थाने में इसकी शिकायत कर सकता है। फिलहाल वीडियो बनाने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिन से वायरल है।
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाला शख्स शास्त्री नगर का जिक्र करता है। साथ ही कहता है कि वह इस बात को लेकर बैठक कर रहे हैं कि उनकी कॉलोनी में दूसरे समुदाय के लोग नहीं आ सकें। कॉलोनी में आने वाले सब्जी विक्रेताओं का आधार कार्ड जांच करने के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दें। अगर वह दूसरे समुदाय का है तो उन्हें तत्काल वहां से भगा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed