फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vicky donor buffalo in gurgaon

आखिर क्यों सीएम खुद इस भैंस को देखने आए

Fri, 13 Mar 2015 07:25 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Vicky donor buffalo in gurgaon

हरियाणा का विक्की डोनर ‘युवराज’ उर्फ युवी के कद्रदान सात करोड़ में खरीदने को तैयार है, लेकिन कर्मवीर बेचना नहीं चाहता है। कर्मवीर अपने विक्की डोनर ‘युवराज’ के जरिए सालाना 40 लाख रुपये कमाता है। इसके कद्रदानों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल है।

विज्ञापन


ठहरिए, आप क्रिकेटर युवराज सिंह के बारे में सोचने लगे। इससे पहले हम बता दें कि यह ‘युवराज’  कुरुक्षेत्र जिले का देश का सबसे महंगा मुर्राह नस्ल का भैंस है। जो शुक्रवार को एग्री लीडरशिप समिट के पशु मेला में विशेष तौर पर शामिल हुआ है।
विज्ञापन


कर्मवीर का कहना है कि उनकी पहचान युवराज के दम पर काफी हद तक कही जा सकती है। मोहाली में हुए राष्ट्रीय पशु मेले में सात करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था।

लग्जरी कार से महंगी है भैंसे

Vicky donor buffalo in gurgaon

कर्मवीर बताते है कि सुबह नाश्ते के तौर पर चार किलो सेब खिलाया जाता है और दूध देने वाला यह नस्ल खुद ही दिन में 20 लीटर दूध पीता है। यही नहीं ‘युवराज’ की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इसे कई किलोमीटर की सैर भी कराई जाती है।

कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके कुरुक्षेत्र के इस पशुपालक कर्मवीर कहते है युवी के वीर्य बेचकर उन्हें सालाना 40 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है।

पशु मेले में मौजूद सुल्तान, मोहनी, लक्ष्मी, विरेंद्र लोगों का आकर्षण का केंद्र है। इनकी कीमत लाखों रुपये है। रोहतक से आए हिमांशु कहते हैं इसे बड़े प्यार से पाला है। हर दिन 33-40 लीटर दूध देती है। इसकी कीमत पांच लाख से अधिक है।

पशु मेले में दक्षिण हरियाणा की अनदेखी की गई है। 60 पशुओं में फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, मेवात के किसी भी पशुपालक को शामिल नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा रोहतक, कुरुक्षेत्र और झज्जर के पशुपालक आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed