{"_id":"660744ba966ee875ac024103","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-said-that-when-the-law-takes-its-course-some-people-take-to-the-streets-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, जब कानून अपना काम करता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, जब कानून अपना काम करता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं
Sat, 30 Mar 2024 04:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
जगदीप धनखड़।
- फोटो : एक्स/भारत के उपराष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वे व्यवस्था से परे हैं, उन्हें अब जवाबदेह ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कानून अपना काम करता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं।
विज्ञापन
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि क्या आप उच्च नैतिक आधार पर कह सकते हैं कि भ्रष्टाचारियों से इसलिए नहीं निपटा जाना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों का मौसम है। यह खेती का मौसम है? जो दोषी हैं, उन्हें बचाने का कोई मौसम कैसे हो सकता है? साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका ने अपनी ताकत और स्वतंत्रता की पुष्टि की है। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि कानून का उल्लंघन करने वाला कोई व्यक्ति कैसे पीड़ित होने का दिखावा कर सकता है।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी सत्तारूढ़ भाजपा के केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आयोजित होने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की रैली की पृष्ठभूमि में आई है। रैली में कई विपक्षी गठबंधन (इंडिया) के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन