{"_id":"6363bd73d396ee123709ee80","slug":"vhp-will-unite-hindus-before-mcd-elections-aiming-to-reach-one-crore-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP: एमसीडी चुनाव से पहले हिंदुओं को एकजुट करेगी विहिप, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VHP: एमसीडी चुनाव से पहले हिंदुओं को एकजुट करेगी विहिप, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
Thu, 03 Nov 2022 06:39 PM IST
अनुराग सक्सेना
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:39 PM IST
सार
विहिप के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि इस कार्यक्रम को किसी चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। विहिप प्रत्येक तीन वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह का अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान वे वैश्विक परिदृश्य में चल रही घटनाओं को देखते हुए लोगों से एकजुट होने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
अभियान की जानकारी देते विहिप के दिल्ली प्रांत प्रमुख कपिल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में अब एमसीडी चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी राजनीतिक दलों ने इसको लेकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) की दिल्ली इकाई राजधानी के सभी हिंदू परिवारों को एकजुट करने की मुहिम शुरू करने जा रही है। छ: नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में विहिप के 20 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और घर-घर संपर्क के जरिये विहिप कार्यकर्ता हिंदू समुदाय को एकजुट होने का सन्देश देंगे।
विज्ञापन
विहिप के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि इस कार्यक्रम को किसी चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। विहिप प्रत्येक तीन वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह का अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान वे वैश्विक परिदृश्य में चल रही घटनाओं को देखते हुए लोगों से एकजुट होने की अपील करते हैं। इस दौरान वे हिंदू परिवारों से सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक कार्यों-संस्कारों को समय-समय पर करने और अपने परिवार में हिंदुत्व के मूल नियमों का पालन करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
कपिल खन्ना ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में लोग अपनी जड़ों से कटते जा रहे हैं। लोग अपनी सांस्कृतिक पहचान से भी कटते जा रहे हैं। इसकी कमी सभी जागरूक नागरिकों को महसूस हो रही है, लेकिन किसी उचित सिस्टम के अभाव में वे इसे अपना नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विहिप उन्हें अपने आसपास के हिन्दू परिवारों से जुडकर रहने और सांस्कृतिक उत्सवों को मिलकर मनाने की अपील करती है। इससे सकारात्मक माहौल पैदा होता है और लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वे राजधानी के सभी डॉक्टर, वकील, शिक्षक और अन्य पढ़े-लिखे सुमदाय के लोगों को अपने साथ जोड़ने की विशेष मुहीम चलाएंगे।