तीस हजारी बवालः केजरीवाल को लेकर महिला पत्रकार ने किया सवाल, गुस्साए वकील करने लगे धक्कामुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम को सौंप दिया गया है। वहीं घायल वकीलों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ वकील एक महिला पत्रकार के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला पत्रकार का आरोप है कि गुस्साए वकीलों ने न सिर्फ उनके साथ बहस की बल्कि धक्का मुक्की भी की।
#WATCH Delhi: Verbal spat between ANI journalist Aiman & lawyers at St Stephen's Hospital where lawyers who were injured in yesterday's clash between police & lawyers at Tis Hazari Court, are admitted. pic.twitter.com/ltacoFNZbX
— ANI (@ANI) November 3, 2019
एएनआई के मुताबिक जब महिला पत्रकार ने वकीलों से केजरीवाल को लेकर सवाल किए तो वह भड़क गए। जिसके बाद वह बदतमीजी करने लगे। हालांकि वहीं मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने मामले को ज्यादा नहीं बढ़ने दिया और बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया।
Delhi: Lawyers also pushed & shoved the woman journalist, when she asked Chief Minister Arvind Kejriwal questions other than on yesterday's lawyers-police scuffle at Tis Hazari. https://t.co/mwjNFPyDcD
— ANI (@ANI) November 3, 2019