फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vendor will come home to take the plastic and give a gift in return

MCD ने स्वयंभू संस्था के साथ मिलकर शुरू की पहल: वेंडर घर आकर ले जाएगा प्लास्टिक, बदले में देगा गिफ्ट

Thu, 14 Jul 2022 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Jul 2022 04:21 AM IST
सार

सिविक सेंटर में एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की उपस्थिति में बुधवार को करोल बाग जोन की उपायुक्त शशांका आला ने इस पहल की जानकारी दी। इसके लिए एक क्यूआर कोड विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Vendor will come home to take the plastic and give a gift in return
अश्वनी कुमार और शशांका आला व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल के क्लिक से अब प्लास्टिक की छुट्टी हो जाएगी। वेंडर घर आकर प्लास्टिक ले जाएगा और बदले में उपहार देगा। आसान तरीके से प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने स्वयंभू संस्था के साथ मिलकर यह पहल की है। करोल बाग जोन में इसकी शुरुआत की गई है। जल्द ही बाकी जोन में इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


सिविक सेंटर में एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की उपस्थिति में बुधवार को करोल बाग जोन की उपायुक्त शशांका आला ने इस पहल की जानकारी दी। इसके लिए एक क्यूआर कोड विकसित किया गया है। गूगल कैमरे से इस क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना प्लास्टिक दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार से क्षेत्र के विभिन्न आरडब्ल्यूए और मार्केट ट्रेडर एसोसिएशन के साथ मिलकर इसका परीक्षण कराया गया, जिसको लेकर उम्मीद से ज्यादा प्लास्टिक जमा हुआ। अकेले झंडेवालान मार्केट से 368 किलोग्राम प्लास्टिक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

 
शशांका आला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक क्यूआर कोड पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने इस पहल को कारगर बताया। उन्होंने इसे सभी 12 जोन में शुरू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर आने से पहले फोन करेगा वेंडर 
घर आए वेंडर को दूध, चिप्स के पैकेट, अन्य प्लास्टिक कचरा दिया जा सकता है। वेंडर घर आने से पहले फोन करेगा। सुबह 11 से रात आठ बजे के बीच जब आप घर पर उपलब्ध हों, वह घर आकर कचरा ले जाएगा। स्वयंभू संस्था 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करती है।

यह मिलेंगे उपहार 
दो किलो या उससे ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक देने पर उपहार के तौर पर फूलदान, टी-शर्ट या और भी दूसरे तरह के उपहार दिए जाएंगे।

इन तीन स्टेप को अपनाना होगा
स्टेप 1 : मोबाइल पर गूगल कैमरे से क्यूआर कोड को स्कैन करना है। एक लिंक सामने आएगा। उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 2 : मोबाइल स्क्रीन पर ‘लेट्स अपसाइकल प्लास्टिक’ का पेज खुल जाएगा, वहां एक प्रश्न पूछा जाएगा कि क्या आप सूखे कचरे को अलग रखने में रुचि रखते हैं? नीचे तीन विकल्प आएंगे। हां, नहीं और कचरा अलग रखने का फायदा क्या है? हां, के विकल्प को चुनते ही स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
स्टेप 3 : यहां अपना नाम, फोन नंबर और पता लिखते ही यह जानकारी दी जाएगी कि 48 घंटे में आपका प्लास्टिक कचरा प्राप्त कर लिया जाएगा।


यह अच्छा प्रयास है, बाकी डीसी भी अपने जोन में इसका इस्तेमाल करें। लोगों को जागरूक करने के लिए काम करें, क्योंकि प्लास्टिक के पुनर्चक्रण से ही ईको-सिस्टम मजबूत होगा।
-अश्वनी कुमार, विशेष अधिकारी, दिल्ली नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed