Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles found to be BS-4 compliant are being sent back to Gurugram

Delhi NCR News: बीएस-4 वाहन मिलने पर वापस गुरुग्राम भेजे जा रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर काटे जा रहे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए बीएस-6 से नीचे वाले पेट्रोल व डीजल वाहनों की बॉर्डर पर जांच की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख प्रवेश मार्गों एमजी रोड स्थित आया नगर, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सरहोल बॉर्डर, गुरुग्राम-नजफगढ़ रोड स्थित बजघेड़ा, ओल्ड दिल्ली रोड स्थित कापसहेड़ा बॉर्डर पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान कोई बीएस-4 वाहन या पुराना प्रतिबंधित वाहन मिल रहा है, उसे तुरंत बॉर्डर से वापस गुरुग्राम की ओर मोड़ दिया जा रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के तहत दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणियों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नियमों के अनुसार इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जा रही। जांच की वजह से एमसीडी टोल के पास वाहनों की लाइन लग रही थी, जबकि मुख्य हाईवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बिना किसी रूकावट या जांच ही आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

बॉर्डर पर केवल इंजन मानकों की ही नहीं, बल्कि वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की भी जांच की जा रही है। जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है, उनके मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चालकों का कहना

- कोई भी व्यक्ति लाखों रुपये खर्च कर वाहन खरीदता है, लेकिन इस तरह से बीएस-6 से नीचे वाले पेट्रोल व डीजल वाहनों पर रोक लगाने से वाहन मालिकों को परेशानी हो रही है। सभी व्यक्ति अपने बीएस-4 वाहन को बेचकर बीएस-6 वाहन लेने में सक्षम नहीं है। - यशलोक, चालक
- सरकार व कोर्ट को बीएस-4 पेट्रोल व डीजल वाहनों के मालिकों की परेशानी की ओर भी देखना चाहिए। नियमानुसार जो वाहन अपनी लाइफ पूरी कर चुके हैं, उन पर ही कार्रवाई करनी चाहिए। बीएस-4 पेट्रोल वाहनों को दिल्ली में संचालन की अनुमति देनी चाहिए। - जवाहर, चालक
- दिल्ली सरकार ने बीएस-4 या अन्य पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है, वह गलत निर्णय है। इससे लाखों लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। दिल्ली में वाहनों का प्रवेश न होने के कारण लोग कामकाज के लिए भी अपने वाहनों को प्रयोग नहीं कर पा रहे। - अंकुल पाल, चालक
- वाहन खरीदते समय कोई भी व्यक्ति नियमानुसार सभी टैक्स भरता है। ऐसे में सरकार व कोर्ट को वाहन की लाइफ के अनुसार चलने की अनुमति देनी चाहिए। वाहन की लाइफ खत्म होने से पहले ही कार्रवाई करना गलत बात है। - अभिषेक कुमार, चालक



वर्जन
बीएस-6 से नीचे वाले पेट्राेल-डीजल वाहनों की जांच की जा रही है। जो वाहन बीएस-4 मिलते हैं, उनको वापस गुरुग्राम भेजा जा रहा है। जिन वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिल पाते, उनके चालान काटे जा रहे हैं। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article