फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle invoice Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी की गाड़ी का चालान

Sun, 15 May 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
 vehicle invoice Aditi Rao Hydari
अदिति राव की कार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की गाड़ी का शनिवार शाम नोएडा में रांग साइड चलने पर चालान किया गया। अदिति नोएडा के डीएलएफ मॉल में एक फैशन शो में भाग लेने आई थीं। होटल से डीएलएफ मॉल आते समय वह जिस जगुआर कार से आ रहीं थीं। उसके रांग साइड चलने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया।

विज्ञापन


अदिति मर्डर-3, रॉकस्टार, फितूर और वजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दरअसल, शाम में डीएलएफ मॉल में अदिति राव को एक फैशन शो में भाग लेने के लिए आना था। वह गुरुद्वारे की ओर से फिल्म सिटी की ओर रांग साइड होकर आ रही थीं। तभी ट्रैफिक पुलिस ने जगुआर गाड़ी समेत साथ में चल रहे एक अन्य वाहन का चालान किया। अदिति राव जगुआर में बैठीं थीं।

विज्ञापन
 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रांग साइड चलने पर गाड़ी का चालान किया गया। उनके साथ एक अन्य गाड़ी वरना भी थी। उसका भी चालान किया गया। डीएलएफ मॉल के सामने गेट नंबर-6 पर अदिति की गाड़ी का चालान किया गया। अदिति के साथ सुरक्षा के लिए बाउंसर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई का कहना है कि चालान के समय डीएलएफ मॉल के प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में अदिति राव के होने और उनकी मेहमान के नाते चालान न करने की अपील भी की। लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में गाड़ी का चालान किया गया। यही नहीं गाड़ी चला रहे ड्राइवर के डीएल को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को संस्तुति भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed