{"_id":"6882def9c07098b0ef0b4678","slug":"vehicle-crushed-two-people-sleeping-on-the-sidewalk-one-died-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Rage: वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचला, एक की मौत; दूसरे हादसे में गई एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Rage: वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचला, एक की मौत; दूसरे हादसे में गई एक और जान
Fri, 25 Jul 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:04 AM IST
सार
शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों में चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। सिविल लाइंस के मोनेस्ट्री कैंप इलाके में एक अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। वहीं शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 45 साल के शख्स को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल विजय सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति भीख मांगकर और कूडा बीनकर गुजर बसर करता था। वहीं दूसरी घटना में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.58 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार को जेसीबी ने टक्कर मार दी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां इंद्रपुरी निवासी घायल बॉबी (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन