फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vegetable prices rise during the rainy season; kitchen budget goes off track.

Delhi NCR News: बरसात के दिनों में बढ़े सब्जियों के दाम, रसोई का बजट हुआ बेपटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में आवक घटी, गोभी, टमाटर, आलू और लहसुन महंगे, लगातार बारिश रही तो कीमतें और बढ़ने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। खेतों में जलभराव और कई इलाकों में परिवहन प्रभावित होने से मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियां महंगी हो गई हैं। बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों से समय पर सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आवक घटने से मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो गई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। पहले 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी अब 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। टमाटर 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आलू 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि लहसुन 200 से बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि बैंगन के दाम 40 से घटकर 30 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और प्याज फिलहाल 40 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों ने कहा कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आने वाले दिनों में हरी सब्जियों के दाम में और तेजी आ सकती है। उनका मानना है कि बारिश थमने और मंडियों में पर्याप्त आवक शुरू होने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महंगी होती सब्जियों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। परिवारों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब रोजमर्रा की सब्जियां खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई परिवारों ने जरूरत के हिसाब से कम मात्रा में सब्जियां खरीदना शुरू कर दिया है।
ग्राहकों से बातचीत ----------------
लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के बाद सब्जियों और फलों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। आमदनी पहले जैसी ही है, लेकिन रोजमर्रा का खर्च लगातार बढ़ रहा है।- पवन, निवासी पंचवटी कॉलोनी

पहले जितने पैसों में कई तरह की सब्जियां आ जाती थीं, अब उतने में मुश्किल से दो-तीन सब्जियां ही मिल रही हैं। अगर बारिश का यही दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। - सुरेश, निवासी कोलीहान मोहल्ला


सब्जियों के दाम प्रति किलो

पहले अब अंतर

गोभी
- 60
80
20

टमाटर
- 40
60
20

आलू - 15
20
05

प्याज
- 40
40
कोई बदलाव नहीं

लहसुन - 200 240 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article