{"_id":"216c4f6ad17b06b2c020674dc16dafe5","slug":"varun-won-bronze-medal-in-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में वरुण को कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में वरुण को कांस्य पदक
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
एनसीआर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में वरुण त्रिखा ने कांस्य पदक जीता है। वरुण को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अंडर-15 आयु वर्ग में भाग लिया था।
विज्ञापन
प्रतियोगिता 25 मार्च से एक अप्रैल तक दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में हुई। अंडर-15 आयु वर्ग में 15वीं रैंकिंग वाले वरुण ने बताया कि हर मुकाबला काफी कठिन था, इसलिए वह अपने प्रदर्शन को संतोषजनक मानते हुए अगली प्रतियोगिताओं के लिए मेहनत करेगा।
विज्ञापन
वह पिछले चार साल से अंडर-15 में जिला स्तर पर विजेता बन रहा है। मानव रचना स्कूल में आठवीं के छात्र वरुण ने बताया कि बैडमिंटन में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है।
विज्ञापन