फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vanshika hits a century; Essex Farms-W wins the match.

Delhi NCR News: वंशिका ने जड़ा शतक, एसेक्स फार्म्स-डब्ल्यू ने जीता मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीडीसीए महिला टी-20 लीग 2026 में एसेक्स फार्म्स-डब्ल्यू ने सिटी जिमखाना-डब्ल्यू को 27 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसेक्स फार्म्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।जवाब में सिटी जिमखाना की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी।



मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार एसेक्स फार्म्स की बल्लेबाज वंशिका लीला रहीं, जिन्होंने 56 गेंदों में 129 रन की पारी खेली। उन्होंने 16 चौके और सात छक्के जड़े। उन्होंने केवल 19 गेंदों में अर्धशतक और 44 गेंदों में शतक लगाया। वंशिका मैन ऑफ द मैच चुनीं गईं।
विज्ञापन




सिटी जिमखाना की ओर से नैंसी ने 60 गेंदों पर 93 रन और श्वेता सिंह ने 31 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की पारियां जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। गेंदबाजी में एसेक्स फार्म्स की दीपांशी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं सिटी जिमखाना की ओर से रेशिका बेनीवाल ने 4 विकेट और ध्रुविका शर्मा ने 2 विकेट लिए, लेकिन वंशिका की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे उनकी मेहनत फीकी पड़ गई। इस जीत के साथ एसेक्स फार्म्स-डब्ल्यू ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed