{"_id":"fd27f8720bbc7c4c8ef6027ffb966135","slug":"vandalizing-policeman-doing-homeless-to-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडई पर उतरे पुलिसकर्मी, पीड़ित को किया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडई पर उतरे पुलिसकर्मी, पीड़ित को किया बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर- 93 में स्थित एक मकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद फेस- 2 थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने दबंगों के साथ मिलकर मकान में रहे लोगों की पिटाई कर डाली। आरोपियों ने उन्हें घर से निकालकर सामान सड़क पर फेंक दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
ओडिशा निवासी रत्नाकर परिवार के साथ कई साल से श्रमिक कुंज-2 में रह रहे हैं। वह बीमार हैं। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अप्रैल में सेक्टर-8 निवासी मुन्नी देवी से सेक्टर-93 में एक मकान लिया था। वह करीब साढ़े नौ लाख रुपये मुन्नी देवी को दे चुके हैं। आरोप है कि इसके बाद भी वह आए दिन डेढ़ लाख रुपये और मांग रही थी।
विज्ञापन
मकान का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को पीड़ित परिवार मकान पर ताला लगाकर पड़ोस में बैठा था। इस दौरान तीन गाड़ी में करीब 20 लोग वहां पहुंचे और मकान का ताला तोड़ दिया। रत्नाकर ने बताया कि उनके साथ चार-पांच पुलिसकर्मी भी थे। उन सभी ने मकान में जबरन अंदर घुसकर सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। रत्नाकर और उसकी पत्नी गीतांजली पात्रा के विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने भी दूसरे पक्ष की मदद की है।
विज्ञापन
एनजीओ चलाने वाली गीता शर्मा ने बताया कि मकान को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी पीड़ित के परिवार को आरोपी पक्ष द्वारा लगातार तंग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले से खुद को बचा रही है और आरोपी पक्ष का साथ दे रही है। वहीं बिना नोटिस पुलिस ने मकान पर ताला भी लगा दिया है।