{"_id":"b9ff623fda312a5e83fa8cc537c5bc62","slug":"valentine-s-day-the-priest-will-not-let-girlfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित जी बताएं.. गर्लफ्रेंड मिलेगी या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित जी बताएं.. गर्लफ्रेंड मिलेगी या नहीं
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन-डे नजदीक आते ही युवा पंडितों के चक्कर लगाने लगे हैं। पंडितों से पूछा जा रहा है कि वैलेंटाइन-डे पर गर्लफ्रेंड मिलेगी या नहीं। पंडित जी भी उपाए बता रहे हैं और युवाओं को पहनने के लिए रत्न दे रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ युवक ही नहीं, युवतियां भी पंडितों के पास पहुंच रही हैं। अब इस वैलेंटाइन-डे पर किसी को सच्चा साथी मिले या नहीं, लेकिन पंडित जी और रत्न कारोबारियों की निकल पड़ी है।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी अंकित कुमार (परिवर्तित नाम) पंडित जी के पास दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए पहुंचे। उन्हें रत्न दिया गया है, जिसे वह श्रद्धा के साथ पहन रहे हैं, ताकि दोस्त से प्यार का इजहार करने पर कोई बाधा नहीं आए।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ वैशाली सेक्टर-2 निवासी रजत सिन्हा (परिवर्तित नाम) ने भी किया है। उन्होंने भी खास रत्न पहन रखा है। साथ ही साथी को गिफ्ट करने के लिए रत्न खरीदा है, जिससे उनके विवाह में आ रही अड़चन दूर हो जाए।
वसुंधरा में रत्नों की दुकान चला रहे विमल कुमार ने बताया कि चार दिन से रत्नों की खरीदारी जोरों पर है। रोज 30 से 40 रत्न बिक रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में 20 से 25 रत्न ही बिकते हैं।
पंडित गणेश दत्त शर्मा के मुताबिक राशि के अनुसार पहने गए रत्न मुश्किलें हल करने के अलावा तरक्की, शांति, यश कीर्ति भी प्रदान करते हैं।