फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   valentine day special events at surajkund mela

वेलेंटाइन डे के रंग में रंग गया अंतरराष्ट्रीय मेला

Thu, 13 Feb 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
valentine day special events at surajkund mela

सूरजकुंड मेला परिसर सिर्फ शिल्पकारों और कलाकारों की ही खास जगह नहीं है बल्कि यह युवाओं का भी हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। यहां पर प्रेमी जोड़ों के लिए भी बहुत कुछ खास है।

विज्ञापन


वैलेंटाइन के दिन मेला परिसर के कई स्टॉलों पर विशेष तैयारी की गई है। मेला प्रशासन ने भी शुक्रवार को उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कई अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:VVIP के लिए होटल में पहुंच गई सूरजकुंड मेले की चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस साल मेले की थीम प्रेम के प्रतीक बसंत ऋतु को बनाया गया है। मेले में युवा जोड़ों के लिए डांस फ्लोर यूं तो हर समय तैयार रहता है। लेकिन शुक्रवार को प्रेम के प्रतीक नृत्यों को खासी तरजीह मिलेगी। ताज होटल के साथ मिलकर प्रेमी जोड़ों के लिए मेला प्रशासन एक लकी ड्रॉ भी निकालने वाला है।


इस समय दिल्ली और उसके आसपास से मेले में हर रोज हजारों की संख्या युवा जोड़े आ रहे हैं। ज्यादातर युवा कॉलेजों में पढ़ते हैं। यहां आकर युवा जोड़े प्रेम से जुड़े असम के बीहू एवं त्रिपुरा के संगराई नृत्य का मजा ले सकते हैं। रंगाली बीहू नृत्य के दौरान युवक अपनी पसंद वाली युवतियों को प्रपोज करते हैं।

दूसरी ओर मेला परिसर में खड़े बांस के पेड़ों पर भी ‘प्रेम’ झलकता है। प्रेमी-प्रेमिका अपने प्रेम की लंबी उम्र के लिए यहां के बांस के पेड़ों पर अपने प्यार की इबारत लिखते हैं। इसके अलावा लेजर वैली, टाउन पार्क, बड़खल एवं शहर के मॉल्स में प्रेमी जोड़ों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। हालांकि बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे का बहिष्कार करने की धमकी दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed