{"_id":"58a2bbc64f1c1b5833d85485","slug":"valentine-day-celebration-in-faidabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपल्स ने एक दूसरे के लिए किया सरप्राइज प्लान , परिवार को भरोसा दिला कर ली लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपल्स ने एक दूसरे के लिए किया सरप्राइज प्लान , परिवार को भरोसा दिला कर ली लव मैरिज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 04:38 PM IST
सार
वेलेंटाइन डे पर करें मन की बात
- कपल्स ने एक दूसरे के लिए किया सरप्राइज प्लान
- परिवार को भरोसा दिलाकर हुई लव मैरिज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
विज्ञापन
valentine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलेंटाइन डे खूबसूरत लम्हों को जीने का दिन है। इस दिन कोई अपने दिल की बात अपने किसी खास संग बयां करता है। ताउम्र साथ रहने के वादे किए जाते हैं, तो किसी की मोहब्बत रिश्तों में बदल जाती है। इस बीच कुछ युवा जोड़े ऐसे हैं, जिन्होंने अपने प्यार को शादी में तब्दील किया और खुद अपने पैरों पर खड़े हुए। इसके लिए उनके परिवार ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
निशा सिंह ने किया वेलेंटाइन डे पर सरप्राइज प्लान
शहर के सेक्टर-49 में रहने वाली निशा सिंह ने वेलेंटाइन डे पर अपने पति वरुण के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है। वह कहती हैं कि वह गिफ्ट को देखकर बहुत खुश हो जाएंगे। निशा डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर हैं जबकि वरुण निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह बताती हैं कि उनकी लव मैरिज को छह वर्ष हो गए हैं, लेकिन दोनों के परिवार बहुत खुश हैं। वरुण पड़ोस में रहते थे। स्कूल आने जाने के दौरान निगाहें मिलती थीं। उन्हीं के दोस्त के माध्यम से पहली मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
एक दूसरे को समझने से बना रहता है प्यार
शहर के परविंदर तंवर ने श्वेता से गत वर्ष 12 फरवरी को शादी की। उनका लव परिवार को भरोसा दिला कर मैरिज में तब्दील हुआ। यह इनका पहला वेलेंटाइन डे है। इसके लिए दोनों ने एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान किया। परविंदर कहते है कि लव मैरिज में एक दूसरे को समझना बेहद जरूरी है। तभी रिश्ता बना रह सकता है। लव मैरिज वाले प्यार को बनाए रखने के लिए दोनों को झुकना पड़ता है। हमारा एक साल जैसा रहा, आने वाला वर्ष इससे भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
गिफ्ट के लिए रही शॉप एवं मॉल पर भीड़
वेलेंटाइन डे पर युवा वर्ग में खासा उत्साह है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए युवा वर्ग ने एक दूसरे के लिए शॉप एवं मॉल में खूब खरीदारी की। गिफ्ट को खरीद कर उसकी आकर्षक पैकिंग करवाई गई। गुलाब के फूल से भी गिफ्ट को तैयार किया गया। सड़क किनारे फूलों की बिक्री भी जोरों पर रही। सूरजकुंड मेला वेलेंटाइन के खुुमार में दिखा। युवक-युवतियों ने जमकर खरीदारी की।