फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vaishali Metro station passengers faced trouble for three hours.

वैशाली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने तीन घंटे झेली मुसीबत

Sun, 20 Dec 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 20 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vaishali Metro station passengers faced trouble for three hours.
मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को शनिवार को एक बार फिर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ने के चलते यहां टोकन खत्म हो गए।
विज्ञापन


टोकन खत्म होते ही स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। करीब तीन घंटे बाद अन्य स्टेशनों से पांच हजार टोकन मंगवाए गए। उसके बाद यात्रियों को राहत मिली।

दोपहर 12 बजे मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान अचानक एग्जीक्यूटिव ने टोकन देने बंद कर दिए। यात्रियों को बताया गया कि टोकन खत्म हो गए हैं।

इस दौरान एंट्री गेट से बार-बार टोकन निकाले जाते और यात्रियों को दिए जाते। मगर यात्रियों की भीड़ के चलते समस्या बनी रही। दोपहर करीब तीन बजे तक यात्री डीएमआरसी को कोसते दिखे।
विज्ञापन


डीएमआरसी के सीपीआरओ ने बताया कि करीब तीन बजे अन्य स्टेशनों से पांच हजार टोकन मंगवाए गए, जिसके बाद स्टेशन पर हालात सामान्य हुए।

कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या रही कम
डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार सोमवार से शुक्रवार को रुटीन में सफर करने वाले यात्री दिल्ली जाते हैं। इनमें से ज्यादातर मेट्रो स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर शनिवार और रविवार को दिल्ली-घूमने वालों की संख्या ज्यादा होती है, जिससे टोकन कम पड़ने की समस्या आती है। इससे पहले भी शनिवार-रविवार को कम टोकन की समस्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed