{"_id":"384733f83ad44daf7f27a731692e214d","slug":"vaishali-metro-station-among-the-top-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के टॉप 20 स्टेशन में वैशाली भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के टॉप 20 स्टेशन में वैशाली भी शामिल
अमर उजाला, वैशाली
Updated Wed, 14 May 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वालों को मेट्रो की सवारी खूब भा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने टॉप 20 मेट्रो स्टेशनों की सूची जारी की है। इनमें एनसीआर के तीन मेट्रो स्टेशनों ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
दिल्ली के साथ-साथ मेट्रो रेल सेवा एनसीआर की लाइफलाइन भी बन गई है। एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों पर राइडरशिप का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। डीएमआरसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा राइडरशिप वाले मेट्रो स्टेशनों की फेहरिस्त में नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद (वैशाली) के तीन स्टेशनों ने अपना नाम जोड़ लिया है।
विज्ञापन
राइडरशिप में अव्वल जिन 20 स्टेशनों का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है, उनमें गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जबकि नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ने चौदहवां स्थान हासिल किया है। राइडरशिप के मामले में इन स्टेशनों ने दिल्ली के कई बड़े स्टेशनों को पछाड़ दिया है।