संगम एक्सप्रेस ट्रेन में मिली टाइमर लगा संदिग्ध पैकेट, टिक-टिक की आवाज सुन यात्रियों में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में ऐसा संदिग्ध पैकेट मिला, जिससे टिक-टिक की आवाज आ रही थी। जैसे ही यात्रियों की उस पर नजर पड़ी तो वह बोगियों से कूद-कूदकर भागने लगे।
घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। मेरठ से इलाहाबाद जा रही संगम एक्सप्रेस जैसे ही हापुड़ स्टेशन पर खड़ी हुई, एक यात्री ने प्लेटफार्म सुरक्षा ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को जनरल बोगी के टॉयलेट में बम होने की सूचना देकर हड़कंप मचा दिया।
आनन-फानन में ट्रेन के इंजन समेत आगे की कई बोगियों को अलग कर दिया गया। यात्री भी कूदकर इधर-उधर भागे। सूचना पर 41वीं वाहिनी पीएसी का बम निरोधक दस्ता गाजियाबाद से हापुड़ भेजा गया। जांच के बाद पता चला कि यह बम नहीं था। बमनुमा कोई वस्तु थी। इसमें टाइम लगा था। पूरी तरीके से ट्रेन की जांच की गई है।
सोमवार को 7: 50 बजे संगम एक्सप्रेस हापुड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकी। यहां ट्रेन के पीछे से तीसरी जनरल बोगी संख्या 12438 में सवार एक यात्री ने स्टेशन सुरक्षा ड्यूटी के पुलिसकर्मियों को टॉयलेट में बम होने की सूचना दी।
इससे जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जनरल बोगियों से यात्री कूदकर इधर-उधर भाग गए। स्लीपर और एसी बोगियों में सवार काफी यात्री भी बाहर निकल आए। सूचना देने वाले ने बताया कि टॉयलेट में कोई ऐसी वस्तु पड़ी है, जिससे टिक-टिक की आवाज आ रही है।
वह टाइमर भी हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के अगले हिस्से को अलग कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन प्लेटफार्म चार पर खड़ी करा दी गई।