फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttar pradesh Fire broke out in two Factory at hapur

यूपी: दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख

Tue, 05 Jun 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना, हापुड़ Updated Tue, 05 Jun 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh Fire broke out in two Factory at hapur
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना इलाके में यूपीएसआईडीसी के फेज वन स्थित केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री और उसके गोदाम में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी बढ़ी की बगल की बेवरेज फैक्ट्री में भी आग पहुंच गई। 
विज्ञापन


दोनों फैक्ट्रियों में करीब 20 लाख का सामान जल गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मजदूरों ने फैक्ट्री से बाहर भाग कर जान बचाई। 
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के फेज-1 के प्लाट नंबर एफ- 24, 25 में लक्ष्मी केमिकल्स इंडस्ट्रीज है । इसमें थिनर व अन्य केमिकल से पेंट बनाया जाता है। सोमवार दोपहर मजदूर केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। देखते ही देखते केमिकल के भरे ड्रम ने आग पकड़ ली और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल फैक्ट्री व उसके गोदाम में रखे सैकड़ों ड्रम में लगी आग बेकाबू हो गई और उससे सटी एक बेवरेज कंपनी में भी आग लग गई। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। आग की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां व एसडीएम धौलाना मौके पर पहुंचे। 
 

उद्यमियों का आरोप है कि आग लगने के घंटेभर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय फैक्ट्रियों के मजदूरों ने काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन आग विकराल होने की वजह से सफलता नहीं मिली। 

सीएफओ अमिनेष कुमार व एफएसओ जीतपाल सिंह ने बताया कि दमकल की हापुड़ से तीन व गाजियाबाद से पहुंची एक गाड़ी ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed