फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttar pradesh electricity employees back on work after 37 hours as they call off strike against privatisation after negotiating talks from administration

गाजियाबादः 37 घंटे बाद कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी, निजीकरण का कर रहे थे विरोध

Wed, 07 Oct 2020 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh electricity employees back on work after 37 hours as they call off strike against privatisation after negotiating talks from administration
विद्युत कर्मियों ने वापस ली हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच मंगलवार को वार्ता के बाद विद्युत कर्मी कार्य पर लौट आए हैं। 37 घंटे कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी थी और आपूर्ति बाधित होने से पानी का संकट भी कुछ जगह खड़ा हो गया था।

विज्ञापन


 लोनी, साहिबाबाद, डासना में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मंगलवार लो मिली। शिकायत के बावजूद इन क्षेत्रों में विद्युत कर्मी कार्य के लिए नहीं पहुंचे। शाम से करीब चार से पांच  घंटे आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


रात को कुछ क्षेत्रों में फाल्ट की शिकायतों को विद्युत कर्मियों ने दूर किया। संघर्ष समिति के सह संयोजक अवधेश कुमार ने  बताया कि लखनऊ में समिति और प्रबंधन के मध्य वार्ता में सहमति बनी है और कार्य बहिष्कार वापस लिया जा रहा है। कार्य बहिष्कार के दौरान जिले के करीब 1200 विद्युत कर्मी कार्य से विरत होकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed