फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anti-social elements take over Pandav Nagar Market at night.

Delhi NCR News: पांडव नगर मार्केट में रात होते ही असामाजिक तत्वों का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
-शाम ढलते ही बाजार में मंडराने लगते हैं संदिग्ध, व्यापारियों और निवासियों में डर का माहौल
विज्ञापन

-पुलिस गश्त के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।
पांडव नगर मार्केट में इन दिनों रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सूरज ढलते ही इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। हालात यह हैं कि लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने कहा कि रात होते ही बाजार की सड़कों और आसपास की गलियों में संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लग जाता है। ये लोग देर रात तक बेखौफ घूमते रहते हैं। इससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों की शिकायत है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सीमित मौजूदगी के चलते लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था का असर बाजार के कारोबार पर भी पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, शाम के बाद ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

रात में घर से निकलने से कतरा रहे लोग : पांडव नगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इसके चलते स्थानीय निवासियों ने रात के समय घरों से निकलना काफी कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की कि इलाके में नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article