{"_id":"5c06e3b9bdec2220567c8a78","slug":"us-embassy-appreciate-noida-police-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस एंबेसी ने ट्विटर पर नोएडा पुलिस को सराहा, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस एंबेसी ने ट्विटर पर नोएडा पुलिस को सराहा, ये है बड़ी वजह
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका समेत 12 देशों के नागरिकों को ठगने वाले नौ कॉल सेंटर के खुलासे के बाद यूएस एंबेसी इंडिया ने नोएडा पुलिस की तारीफ की है। सोमवार को यूएस एंबेसी इंडिया के ट्विटर हैंडल से इसे ट्वीट किया गया। इसमें एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा की एफबीआई व कनाडा पुलिस के अधिकारियों के साथ फोटो भी अटैच की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा में चल रहे कई ऐसे कॉल सेंटरों के बारे में एफबीआई व कनाडा पुलिस ने नोएडा पुलिस को इनपुट दिए थे। इस दौरान अमेरिका, कनाडा के पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा की कई बैठकें हुई थीं।
विज्ञापन
इसके बाद नोएडा पुलिस ने पिछले सप्ताह दो दिनों तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर नौ फर्जी कॉल सेंटरों को पकड़ा था। इसमें 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन कॉल सेंटरों से विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर व लैपटॉप पर पॉप अप मेसेज भेजकर वायरस होने की बात कहकर डराया जाता था।
विज्ञापन
फिर उनसे पैसे वसूले जाते थे। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि एफबीआई व कनाडा पुलिस के साथ अभी भी समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। अभी इस तरह के मामलों में कई और खुलासे किए जाएंगे।