फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   upset Dalit woman writes to the PM, had plead for justice

दंबंगों से परेशान दलित महिला ने न्याय के लिए पीएम को लिखा पत्र

Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
upset Dalit woman writes to the PM, had plead for justice
pm modi

गांव में दबंगों से मिल रही लगातार धमकी और पुलिस से मामले में न्याय न मिलने की सूरत में गांव पाड़ला शाहपुरी की एक दलित विधवा महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।

पुलिस के ढुलमुल रवैये से खफा महिला ने पीएम का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि बीते दिन खंड के गांव पाड़ला शाहपुरी में गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा एक दलित महिला की जमीन पर जबरदस्ती नाजायज कब्जा करने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


हालांकि इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने स्थानीय सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई थी। लेकिन मामले के करीब एक सप्ताह से अधिक गुजर जाने के बाद भी पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से न्याय मिलने में हो रही देरी तथा दबंगों से मिल रही बार-बार धमकी के बीच पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गृहमंत्री भारत सरकार तथा महिला आयोग व मानव आयोग में शिकायत देकर आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित विधवा बिमला का आरोप है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते उनके गांव के दबंगों ने उनकी प्लॉट पर कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।


जिस प्लॉट को लेकर झगड़ा है उसकी पैमाईश करवाने के लिए हल्का पटवारी को बुलाया गया है। पीड़ित महिला को पुलिस द्वारा पूरा न्याय दिया जाएगा। और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed