फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC students protesting out of race-course metro station to meet PM

PM से मिलने को UPSC छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2014 01:54 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
UPSC students protesting out of race-course metro station to meet PM
यूपीएससी के बदले हुए परीक्षा स्वरूप के विरोध में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे यूपीएससी के छात्र बुधवार को दिन में दिल्ली के रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन के बाहर आज यूपीएससी के करीब 500 छात्र पीएम से मिलने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शन कर रहे छात्रों में डीयू और जामिया के छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यूपीएससी के परीक्षा का जो नया स्वरूप है उसे बदल दिया जाए। नया स्वरूप सभी छात्रों के हित में नहीं है।

यूपीए सरकार लाई थी नई परीक्षा प्रणाली

UPSC students protesting out of race-course metro station to meet PM

यूपीएससी की आईएएस परीक्षा के लिए सीसैट का जो नया स्वरूप है वो आने के बाद से ही चर्चाओं में रहा है। कई विशेषज्ञ भी इस परीक्षा प्रणाली को ठीक नहीं मानते हैं।

ऐसा ही मानने वाले छात्र इस प्रणाली का शुरू से ही विरोध करते रहे हैं और यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भी प्रदर्शन करते रहे हैं जिससे इस प्रणाली को समाप्त किया जाए पर अब तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब इन प्रदर्शनकारियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनकी बात जरूर सुनेंगे और इस प्रणाली में कुछ बदलाव जरूर आएगा। आपको बता दें कि अभी एक सप्ताह पहले ही यूपीएससी के परिणाम घोषित हुए हैं जिसके बाद से सीसैट के खिलाफ रुका हुआ प्रदर्शन फिर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed