फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC row : Protest outside Rajnath Singh's residence

राजनाथ सिंह के घर का घेराव, कई गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2014 11:24 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
 UPSC row : Protest outside Rajnath Singh's residence

सिविल सर्विस परीक्षा में सी सैट का विरोध कर रहे छात्र शनिवार सुबह से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इसी बीच छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और कई छात्र अब भी मौके पर डटे हुए हैं।

छात्रों का आरोप है कि सरकार मामले में टाल मटोल कर रही है। छात्रों के मुताबिक शुक्रवार को सदन में रखी गई वर्मा रिपोर्ट पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में सी सैट को सही ठहराते हुए इसी पैटर्न पर परीक्षा कराए जाने की बात है।

विज्ञापन

इसी पैटर्न पर हो सकती है यूपीएससी परीक्षा

 UPSC row : Protest outside Rajnath Singh's residence

प्रतियोगियों के जबर्दस्त विरोध के बावजूद इस बार सी सैट पैटर्न पर ही यूपीएससी परीक्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को वर्मा रिपोर्ट में यह साफ कर दिया गया कि सी सैट को काफी सोच-विचार के बाद लागू किया गया है। इसमें किसी तरह के बदलाव की जरूर नहीं है।

इस बार की परीक्षा के प्रतियोगियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं और परीक्षा उसी तिथि पर होने की संभावना है।

लेकिन यूपीएसएसी छात्र इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। मामले में शनिवार राजनाथ सिंह के घर का दूसरी बार घेराव किया गया। इससे पहले भी छात्र राजनाथ सिंह के घर का घेराव कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed