{"_id":"68e904cbf1650c879f049360","slug":"uproar-ensues-at-jnus-school-gbm-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108068-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू की स्कूल जीबीएम में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू की स्कूल जीबीएम में हुआ हंगामा
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव समिति गठन की चल रही है प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेएनयू में स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) के दौरान हंगामा हो गया। यह हंगामा स्पेशल सेंटर फॉर नैनो साइंस (एससीएनएस) में हुआ। जेएनयू में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर चुनाव समिति के गठन के लिए अलग-अलग स्कूल में जीबीएम आयोजित की जा रही है।
एबीवीपी समर्थित जेएनयू छात्र संघ की एससीएनएस संयोजक मनीषा डाबला ने छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार और सचिव मुंतेहा फातिमा पर हंगामे का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने अपमानजनक भाषा का उपयोग करने, मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक हिंसा के आरोप लगाए है। मनीषा ने कहा, छात्र संघ अध्यक्ष और सचिव ने अपनी अक्षमता और विफलता को छिपाने के लिए आम छात्रों और एक निर्वाचित पार्षद के खिलाफ हिंसा का सहारा लिया है। इस हंगामे के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं, संयोजक रिपोर्ट भी पेश नहीं कर पाई।
संयोजक के आरोप पर जेएनयू सचिव मुंतेहा फातिमा ने कहा कि स्कूल जीबीएम के दौरान छात्र उनसे रिपोर्ट मांग रहे थे। लेकिन, उन्होंने खुद से रिपोर्ट पेश नहीं की बल्कि जीबीएम के एजेंडे की प्रति को फाड़ दिया। पहले उनकी तरफ से जीबीएम में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। इस बैठक के दौरान काफी गरमागरमी और बहस हुई। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए रिपोर्ट को पेश नहीं किया। एबीवीपी की यह परंपरा रही है। संयोजक की तरफ से जो आरोप लगाए गए है वह पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत है। जेएनयू छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। नवंबर महीने के पहले हफ्ते में चुनाव होने की संभावना है।