फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Upon hearing the complaint or self-immolation attempt at the SP office

फरियाद न सुनने पर एसएसपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 13 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Upon hearing the complaint or self-immolation attempt at the SP office
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से नोएडा फेस टू थाने-भंगेल चौकी के चक्कर लगाकर परेशान हुए एक फरियादी ने मंगलवार दोपहर एसएसपी कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। एसएसपी के न मिलने पर उसने पैरों में केरोसिन डाल लिया था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और नोएडा स्थित जिला अस्पताल ले गए। यहां बर्न वार्ड न होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


भंगेल निवासी सगीर (50) की पहले मार्केट में कबाड़ की दुकान थी। कुछ दिनों से सरफराज से दुकान को लेकर उसका झगड़ा चल रहा था। सगीर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसकी दुकान हटवाकर अपनी दुकान लगा ली। 
विज्ञापन


न्याय के लिए वह आए दिन चौकी और थाने के चक्कर काट रहा था। पुलिसकर्मी चौकी से थाने और थाने से चौकी घुमा रहे थे। पुलिसकर्मियों के रवैये से परेशान होकर सगीर फरियाद लेकर दोपहर करीब दो बजे सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन एसएसपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए गए होने से उसे निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह कार्यालय की इमारत के बाहर निकला और कार्यालय परिसर में ही पैरों पर केरोसिन तेल डाल लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। पाजामे में आग लगने पर उसने उसे उतार दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। आग से पैर सहित शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है।


आत्महत्या के इरादे से पहुंचा था 
वसीम सूरजपुर कार्यालय में शिकायत न सुने जाने पर आत्महत्या करने के इरादे से ही गया था। इसके लिए वह केरोसिन तेल घर से लेकर आया था। एसएसपी के न होने का पता लगते ही उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed