{"_id":"576feed04f1c1bcf7379aa9b","slug":"upon-complaint-of-suffering-post-charge-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियादी की शिकायत दर्ज नहीं करने पर पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने सिकरौना चौकी इंचार्ज एसआई रामनाथ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर 55 थाना इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि सिकरौना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष शिकायत लेकर चौकी पहुंचा था।
चौकी इंचार्ज रामनाथ ने शिकायत दर्ज किए बिना पीड़ित पक्ष को लौटा दिया था। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा।
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की जानकारी होने पर पुलिस आयुक्त ने चौकी इंचार्ज के निलंबन का फरमान सुना दिया। पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराना आम नागरिक का अधिकार है, किसी भी फरियादी को शिकायत दर्ज किए बिना थाने या चौकी से वापस नहीं किया जा सकता।