{"_id":"6aabc7f1f0db9b75ec0bffa7","slug":"upi-and-upcoming-election-issues-were-discussed-at-aam-aadmi-party-s-pac-meeting-in-delhi-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप की पीएसी बैठक में उठे कई मुद्दे: ट्रंप के दबाव से लेकर दिल्ली चुनाव तक, मनीष सिसोदिया ने क्या-क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की पीएसी बैठक में उठे कई मुद्दे: ट्रंप के दबाव से लेकर दिल्ली चुनाव तक, मनीष सिसोदिया ने क्या-क्या कहा?
Thu, 17 Sep 2026 04:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:29 PM IST
सार
आप की नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की पहली बैठक में राजस्थान के बारां में जीत, पंजाब चुनाव और दिल्ली में मतदाता के मुद्दे पर चर्चा हुई। मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान की वापसी का दावा किया और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) के पुनर्गठन के बाद अरविंद केजरीवाल को इसका संयोजक बनाया गया है। कमिटी की पहली बैठक में राजस्थान के बारां में मिली जीत, पंजाब विधानसभा चुनाव, यूपीआई से जुड़े फैसले और दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कथित फर्जी वोटों के मुद्दे पर चर्चा हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को कन्वेनर बनाया गया और नए सदस्य शामिल किए गए। इस नई PAC की पहली बैठक में राजस्थान के बारां में मिली अप्रत्याशित जीत और वहां के लोगों द्वारा भाजपा की… pic.twitter.com/GDI0EG6rq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान के बारां में मिली अप्रत्याशित जीत और वहां के लोगों द्वारा भाजपा की नीतियों को नकारे जाने पर बैठक में चर्चा हुई। इससे उम्मीद जगी है कि भाजपा का एक मजबूत विकल्प उभर रहा है, जिसकी लोग सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग आप सरकार को दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं, जबकि गोवा और गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं।
यूपीआई के फैसले पर सरकार को घेरा
सिसोदिया ने कहा कि पीएसी की बैठक में यूपीआई से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उनके मुताबिक, देशभर के लोग यूपीआई को लेकर सरकार के फैसले से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में यह फैसला लिया है। सिसोदिया ने दावा किया कि इसके कारण लोगों को अपना ही पैसा खर्च करने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दिल्ली चुनाव में 'फर्जी वोटों' के आरोपों पर चर्चा
सिसोदिया ने कहा कि बैठक में मीडिया रिपोर्ट में हुए उस खुलासे पर भी चर्चा हुई, जिसमें पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर एसआईआर और फर्जी वोटों का खेल खेलने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है।

'पंजाब चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार'
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि लोग भगवंत मान सरकार के काम से खुश हैं और उसे दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि अगर किसी वजह से भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं तो पुरानी पार्टियां फिर से सत्ता में आ सकती हैं। उन्होंने इन दलों पर पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या फैलाने, जनता का पैसा लूटने, रोजगार के मामले में बेईमानी करने और व्यापारियों को लूटने के आरोप लगाए।