फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Women's Commission said police guilty in student suicide case

शिवम के मां-बाप ने रचा षडयंत्र, महिला आयोग पहुंचा छात्रा के घर

Tue, 20 Oct 2015 03:14 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
UP Women's Commission said police guilty in student suicide case

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा अपने टीम के साथ सोमवार को मनचलों से तंग आ कर खुदकुशी करने वाली छात्रा के घर पहुंची। जांच के बाद महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी ने बताया कि अगर पुलिस सजग रहती और सही वक्त पर कार्रवाई की होती तो शायद यह दु:खद घटना न होती।

विज्ञापन


वहीं, उनका कहना है कि लड़कियों के स्कूल व कॉलेजों के पास पीसीआर वैन की तैनाती होनी चाहिए। साथ ही महिला संबंधी अपराध पर पुलिस को ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।

विज्ञापन


इस दौरान जरीना उस्मानी के साथ महिला आयोग की दो सदस्या भी मौजूद थीं। उन लोगों ने पीड़ित परिवार से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की। ज्ञात हो कि छिजारसी निवासी मनीता (17) गाजियाबाद के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ रही थी। एक महीने से छिजारसी निवासी राजा, राहुल उर्फ मंत्री और शिवम् उससे कार में बैठकर छेड़खानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अभी भी फरार हैं

UP Women's Commission said police guilty in student suicide case

कुछ दिनों पहले छेड़खानी का विरोध करने पर तीनों ने उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। मनचलों से तंग आ कर शुक्रवार शाम मनीता ने पंखे से लटक कर जान दे दी।


वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी शिवम की मां वंदना और पिता को भी पुलिस ने षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया है। दोनों अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

नोएडा की भाजपा विधायक विमला बाथम सोमवार को मनीता के घरवालों से मिलने पहुंची। माता-पिता व भाई को सांत्वना दी। विधायक  ने कहा कि यदि रिपोर्ट के होते ही पुलिस कार्रवाई कर लेती तो एक बेटी की जान बच जाती।

मनीता के पिता ने विधायक को बताया कि मनीता को लड़कों की ओर धमकियां मिल रही थीं जिसके कारण वह बहुत डरी हुई थी। उधर, रिपोर्ट कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कदम बच्ची के बयान देने के बाद भी नहीं उठाया। मनीता अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी। अब परिवार में एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed