फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP vehicles crossed the invoice in Delhi

यूपी के वाहनों के दिल्ली में कटेंगे चालान

Fri, 04 Jul 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 04 Jul 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
UP vehicles crossed the invoice in Delhi

दिल्ली पुलिस की नजरें यूपी केवाहनों पर टेढ़ी हो गई हैं। अब दिल्ली में यूपी के वाहनों का फिर से चालान किया जाएगा। बढ़ती आपराधिक वारदातों के चलते दिल्ली पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


दिल्ली में अपराध नियंत्रण का असर यूपी के वाहनों के संचालन पर भी पड़ेगा। दिल्ली में एक माह में 26 अपराध ऐसे हुए हैं, जिनमें वाहनों के नंबर यूपी के थे। इनकी जांच में केवल दो वाहनों के नंबर ही सही निकले हैं।
विज्ञापन


बाकी पर अन्य वाहनों के नंबरों की प्लेट लगी हुई थीं। दरअसल यूपी में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अभी नहीं लगाई जा रही हैं। ऐसे में अपराध कर वाहन भागकर नंबर प्लेट चेंज कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनको पकड़ना आसान नहीं होता है। कई वाहनों पर तो ट्रैक्टर और बसों के नंबरों की प्लेट भी लगी मिलीं। अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में यहां पर इसको लागू नहीं किया गया है।

स्टाइलिश नंबर प्लेट वाले वाहनों के काटे चालान
एसएसपी के निर्देश पर महानगर में तीन दिन का सघन वाहन चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार को भी चला। पुलिस ने वाहनों के कागजात और नंबर प्लेट की विशेष तौर पर जांच की गई।


स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाने और आड़े-तिरछे अंदाज में नंबर लिखे वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई को सख्ती से लागू किया गया, इसमें पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया। पुलिसवालों के छह से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed