फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP TET: 10 examination centre

UP TET : नोएडा के दस केंद्रों पर होगी परीक्षा

Sun, 16 Feb 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 16 Feb 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
UP TET: 10 examination centre

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले में दस केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 22 और 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए नोएडा में सात और ग्रेटर नोएडा में तीन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर कुल 7809 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। टीईटी के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हैं। शनिवार को प्रशासन की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षण (डीआईओएस) और अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, यूपी टीईटी की परीक्षा 22 और 23 फरवरी को चार शिफ्ट में कराई जाएगी। पहले दिन पहली शिफ्ट में प्राथमिक स्तर, दूसरी शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 20 20 फरवरी तक भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म


दूसरे दिन पहली शिफ्ट में प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षक पात्रता परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी।

आवेदन प्रक्रिया के बाद फॉर्म में सुधार का मौका देते हुए अंतिम रूप से सही फॉर्म भरने वाले आवेदकों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

आगामी कार्यक्रम
परीक्षाएं..................................22 व 23 फरवरी
ऑनलाइन आंसर-की जारी............25 फरवरी
आंसर-की पर फीडबैक.................28 फरवरी तक
फीडबैक का निस्तारण.................1 मार्च से 6 मार्च
ऑनलाइन फाइनल आंसर-की जारी...........10 मार्च
फाइनल आंसर-की पर रिजल्ट.............29 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed